Spread the love

शिमला| सूबे में हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में तीस से ज्‍यादा एजेंडा आइटम शामिल की गई थीं। कैबिनेट ने एनएचएम के तहत 320 विभिन्‍न पदों पर भर्ती करने को मंजूरी प्रदान की है। इसमें स्‍टाफ नर्स सहित अन्‍य पद शामिल हैं। नेशनल हेल्‍थ मिशन के तहत स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में विभिन्‍न श्रेणी के यह पद भरे जाएंगे। युवाओं को नाैकरी पाने का मौका मिला है। प्रदेश में तीन कालेज खोलने के फैसले पर भी कैबिनेट ने मोहर लगाई है। इसके तहत हमीरपर के गलोड़ और सोलन के नालागढ़ में कालेज खोले जाएंगे।

डिपो होल्‍डर की कमीशन तीन से चार प्रतिशत कर दी गई है। प्रदेश पांच हजार के करीब डिपो होल्‍डर हैं। चीनी पर अब पचास रुपये प्रति क्विंटल कमीशन दिया जाएगा। पहले यह कमीशन 7.97 रुपये थी। हिमाचल सरकार ने डिपो होल्‍डर्स को भी बड़ी राहत दी है। चुनावी वर्ष में सरकार प्रदेश के निम्‍न तबके को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सरकार के इस फैसले से हजारों डिपो होल्‍डर्स को सीधा लाभ होगा।

कैबिनेट ने सेब कार्टन खरीद में जीएसटी पर छह प्रतिशत तक छूट के फैसले को भी मंजूरी दे दी है। अब सेब बागवान प्रदेश में कहीं भी कार्टन खरीद पर छह प्रतिशत छूट का लाभ पा सकते हैं।चुनावी वर्ष में जयराम सरकार पूरी तरह से सक्रिय है। एक सप्‍ताह के बीच ही जयराम ठाकुर ने बुधवार को दूसरी बार कैबिनेट की बैठक बुलाई। पिछली बैठक बीते सप्‍ताह वीरवार को हुई थी। हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने प्रस्‍तावित हैं। ऐसे में सरकार हर वर्ग को खुश करने के लिए बड़े फैसले ले रही है।

You missed