शिमला| सूबे में जैसे जैसे चुनाव परिणाम नजदीक आ रहे है वैसे वैसे कौन सरकार बनाएगा इस पर भी चर्चा शुरू हो गई है| जिसके चलते सूबे में “सट्टा बाजार’ भी गर्मा हो गया है। खासकर अपर शिमला की सेब बेल्ट की विभिन्न विधानसभा सीटों पर जमकर लोग सट्टा लगा रहे हैं। आलम यह है कि कुछ लोग एक-एक प्रत्याशी पर 5-5 लाख रुपए तक की शर्त लगा रहे हैं।इन सीटों पर 5, 10 और 20 हजार रुपए तक का सट्टा कॉमन हो गया है। ठियोग, जुब्बल-कोटखाई, शिमला शहरी, कसुम्प्टी, और रोहड़ू क्षेत्र में सबसे ज्यादा सट्टा लगाने की सूचनाएं है। चाय पर चर्चा के दौरान बातों-बातों में माहौल गर्माते ही लोग सट्टा लगा रहे हैं।जुब्बल-कोटखाई में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर व भाजपा के चेतन बरागटा, ठियोग में निर्दलीय इंदू वर्मा व कांग्रेस के कुलदीप राठौर पर ज्यादा सट्टा लग रहा है। इसी तरह कई अन्य विधानसभा सीटों पर भी कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों पर सट्टा लगाया जा रहा है।
सट्टा बाजार की हेडलाइन
हिमाचल में BJP रिपीट करेंगी
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी
फ्लां क्षेत्र में फ्लां प्रत्याशी जीतेगा
कांग्रेस को 40 से 50 सीटें
BJP को 35 से 40 सीटें
कई प्रत्याशियों के जीत व हार के मार्जिन पर भी सट्टा
वहीं कुछ लोग जयराम सरकार के मिशन रिपीट तो कुछ लोग कांग्रेस के सत्ता में आने पर सट्टा लगा रहे हैं। हालांकि कानूनी तौर पर सट्टा लगाना वैध नहीं है। इसकी बड़ी वजह गुजरात चुनाव को माना जा रहा है। क्योंकि गुजरात चुनाव के कारण हिमाचल में रिजल्ट के लिए 26 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है।इस इंतजार ने प्रत्याशियों के साथ साथ आम जनता और कार्यकर्ताओं की धुकधुकी बढ़ा दी है। यही वजह है कि लोग अपने-अपने हिसाब से कागजो पर कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा की सरकार को रिपीट दिखा रहे है।
