शिमलाl हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के बाद करीब डेढ़ महीने बाद हुई कैबिनेट की बैठक में जयराम सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य में विभिन्न विभागों और बोर्ड निगमों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर एक बड़ा कदम सरकार ने उठाया है। जल शक्ति एवं राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया गया है। इस सब कमेटी में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और ऊर्जा ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी सदस्य होंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। कैबिनेट सब कमेटी इसी महीने अपनी पहली बैठक करेगी और सभी विभागों से आउटसोर्स से संबंधित डाटा को एकत्र कर इस पर आगे बढ़ेगी। वर्तमान में कार्मिक विभाग के आकलन के अनुसार विभिन्न विभागों में 25 हजार से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत हैं और उनको लेकर अब तक हुए वादे पूरे नहीं हुए हैं।

राज्य सरकार ने पिछले बजट भाषण में आउटसोर्स के लिए एक सोसायटी बनाने का ऐलान किया था और साथ ही इनको सर्विस की सुरक्षा प्रदान करने के लिए भी कुछ बदलाव होने थेए लेकिन इन पर भी अभी काम नहीं हो पाया है। इस कारण इस मामले को पूरी तरह सेटल करने के लिए अब कैबिनेट सब कमेटी बनाई गई है। इसी कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वित्त विभाग को निर्देश दिए हैं कि करुणामूलक भर्ती नीति से संबंधित मामला भी जल्द कैबिनेट में लाया जाए। विभागों ने इस मामले में संशोधित प्राप्त करने के लिए थोड़ा वक्त मांगा। इसके बाद दिसंबर महीने की कैबिनेट में संशोधित पॉलिसी मांगी गई है।

उधर, सरकार को उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद एक तरफ जहां मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाएं हो रही हैंए वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल और सोशल मीडिया पर में भी यह मामला छाया हुआ है। लेकिन चुनाव के अंतराल के बाद सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसके विपरीत अपनी कैबिनेट को एक पॉजिटिव संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जो भी चर्चाएं कैबिनेट फेरबदल को लेकर चल रही हैंए उनको इग्नोर करते हुए सभी मंत्री टीम वर्क की तरह काम करें और ऑफेंसिव हो जाएं।

You missed