शिमला/कुल्लू। सूबे में मौसम में परिवर्तन होने वाला है। अधिकांश हिस्सों में पांच दिन तक मौसम में बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जरूर हिमपात की संभावना है। निचले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा। दिन में गर्मी और सुबह-शाम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट लोगों को बीमार कर रही है। चिकित्सकों ने लोगों को अधिक एहतियात बरतने को कहा है। इन दिनों देवदार और चीड़ के पेड़ों से पोलन निकल रहा है, जिससे श्वास संबंधी रोगियों को अधिक बचाव करना होगा।
प्रदेश के सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे चल रहा है।शनिवार को केलंग में -2.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा और ऊना में 29.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि आने वाले दिनों में निचले क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेगा, जबकि मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है।
