शिमला/कुल्लू| सूबे में आज से मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना भी है। वहीं मई महीने में बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिली। मई में 19 साल के दौरान केवल तीन बार ही सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इस वर्ष मई में सामान्य से 23 प्रतिशत कम वर्षा हुई। इस माह सामान्य तौर पर 66.2 मिलीमीटर के स्थान पर 51.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है। वर्ष 2010 में सामान्य से 28, 2014 में आठ और 2016 में सामान्य से 14 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई थी। 19 साल के दौरान सबसे कम वर्षा 2012 में 79 प्रतिशत हुई थी।वहीं, मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। एक-दो स्थानों पर ही वर्षा की संभावना है। मंगलवार को दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई और दोपहर बाद शिमला सहित कई स्थानों पर घने बादल छा गए। कांगड़ा जिला के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक गिरावट डलहौजी में 5.3 डिग्री सेल्सियस आई। बिलासपुर में चार डिग्री तापमान गिरा।
19 साल के दौरान मई में हुई बारिश (मिलीमीटर में) और सामान्य से अंतर
- वर्ष, वर्षा, अंतर प्रतिशत में
- 2004, 51.7, -10
- 2005, 33.2, -49
- 2006, 51.3 -22
- 2007, 36.5, -44
- 2008, 47.9, -27
- 2009, 50.2, -24
- 2010, 78.9, 28
- 2011, 47.4 -23
- 2012, 12.8, -79
- 2013, 30.2, -51
- 2014, 66.0, 8
- 2015, 42.5, -31
- 2016,70.2,14
- 2017,62.0,-05
- 2018,47.3,-28
- 2019,41.3,-38
- 2020,58.5,-08
- 2021,63.8,-04
- 2022,51.2,-23
कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 17.5, 26.7
- सुंदरनगर, 15.7, 34.6
- भुंतर, 13.6, 33.6
- कल्पा, 7.0, 23.0
- धर्मशाला, 19.2, 34.0
- ऊना, 22.0, 39.4
- नाहन, 24.5, 33.2
- केलंग, 5.4, 18.4
- सोलन, 16.8, 33.5
