शिमला/ कुल्लू| सूबे में आज अधिकतर स्‍थानों पर मौसम साफ रहेगा। हालांकि कुछ जगह बारिश की संभावना है। दो दिन मौसम काफी हद साफ रहने के बावजूद अब भी 133 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं और 131 ट्रांसफार्मर खराब हैं। मंगलवार को दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहेगा।वहीं, जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल की करगाणु पंचायत के पलाशला गांव में जेसीबी पर मलबा गिने से आपरेटर दब गया। सोमवार रात यह हादसा हुआ। मंगलवार शाम तक आपरेटर का पता नहीं चला। जिला प्रशासन के आग्रह पर एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 13.6, 23.0
  • सुंदरनगर, 15.7, 30.3
  • भुंतर, 13.5, 30.4
  • कल्पा, 7.0, 20.6
  • धर्मशाला, 15.2, 28.0
  • ऊना, 18.6, 33.0
  • नाहन, 19.7, 27.3
  • केलंग, 5.0, 20.1
  • सोलन, 15.4, 27.5

भारी वर्षा के कारण पलाशला -बद्रिका आश्रम मार्ग बंद हो गया था, जिसे खोलने के लिए दो जेसीबी लगाई थीं। इसी दौरान एक मशीन पर ऊपर से भारी मलबा गिर गया। आपरेटर अंकित कीटा गांव, डाकघर लानाचेता, तहसील नौहराधार का रहने वाला है। डीएसपी राजगढ़ अरुण कुमार मोदी ने बताया कि मंगलवार शाम तक अंकित का पता नही लगा है।

You missed