Spread the love

मंडी| नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोमवार को जिला मंडी के सराज व करसोग विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। सबसे पहले वह करसोग पहुंचे और चिंडी में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले और उन्हें संबोधित किया। इसके बाद वह सराज विधानसभा क्षेत्र के मझाखल गांव पहुंचे और अग्निकांड के पीडि़तों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अब तो कांग्रेस के नेता भी खुलकर कहने लगे हैं कि सरकार में विकास के काम नहीं हो रहे हैं। इसलिए वह अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कभी विधायक और कभी कांग्रेस के बाक़ी क़द्दावर नेता अपनी कांग्रेस सरकार के खि़लाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं। विकास न किए जाने वे स्थानीय नेता पर भी दबाव बनता है। लोग स्थानीय और जनता के बीच रहने वाले लोगों से ही सवाल करते हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि बड़े नेताओं ने जन सभाओं में झूठी गारंटियां दे दी थीं, लेकिन माताओं बहनों से 1500 रुपए दिलवाने के नाम पर फॉर्म स्थानीय नेताओं ने ही भरवाए थे। अब सरकार अपनी गारंटियों के नाम पर मौन है।

You missed