कुल्लू। जिले के प्रसिद्ध दशहरा उत्सव का आगाज हो गया है. शुक्रवार को कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में शिरकत के लिए सैकडों देवी देवता अपने हरयानों संग पहुंच गए हैं.जिला भर से आने वाली देवी-देवता भी रघुनाथ के दरबार मे बारी-बारी हाजिरी भरी है. करीब तीन बजे भगवान रघुनाथ अपनी पालकी में सवार होकर ढालपुर स्थित रथ मैदान पहुंचेंगे. हांलाकि, आधिकारिक तौर पर चार बजे के करीब सूबे के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मेले का आगाज करेंगे.भगवान रद्युनाथ मंदिर के पुजारी और सेवक ने बताया कि रद्युनाथ जी आज से अगले सात दिनों ढालुपर स्थित अपने अस्थायी शिविर में विराजमान होंगे.

कुल्लू दशहरा में शिरकत करने आई महिला सुनिता ने बताया कि वह हर वर्ष देवी देवताओं का आर्शिवाद लेने के लिए दशहरा में पंहुचती हैं.उधर कोरोना के चलते इस बार मेले में व्यापारिक और सांस्कृतिक गतिविधियां नहीं होगी. इस पर प्रशासन ने रोक लगाई है. ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में 50 सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे पैनी नजर रखी जाएगी और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिये 100 पुलिस कर्मी तैनात किये गये हैं.

कुल्लू SP गुरदेव शर्मा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव 15 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक चलेगा. उन्होंने कहा कि एएसपी कुल्लू सागर चंद्र को मेला अधिकारी नियुक्त किया है. पुलिस ने ढालपुर मैदान को सुरक्षा की दृष्टि से 5 सेक्टरों में बांटा है. हर सेक्टर में राजपत्रित अधिकारी इंचार्ज के रूप में तैनात रहेंगे. सभी सेक्टरों में 500 पुलिस जवान और 50 होमगार्ड के जवान तैनात किये गये हैं. एसपी ऑफिस में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. जहां पर 50 सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे से हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

You missed