नाहन : सिरमौर के गिरिपार इलाके के सतोंन में हाटी आभार रैली में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश में मिशन रिपीट का दावा किया है। अमित शाह ने कहा है कि हिमाचल में दो तिहाई बहुमत से प्रदेश मे दोबारा बीजेपी की सरकार बनेगी। इस आभार रैली में अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत कई मंत्री विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
अपने संबोधन के दौरान अमित शाह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस बार पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की तर्ज पर हर रिवाज बदलने वाला है और दो तिहाई बहुमत से हिमाचल प्रदेश में फिर से जयराम सरकार सत्तासीन होने वाली है। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में परिणाम वाले दिन कांग्रेसी दूरबीन से ढूंढने पड़ेंगे। कांग्रेस पर क्षेत्रवाद और परिवारवाद का आरोप लगाते हुए अमित शाह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को कांग्रेस ने जहाँ क्षेत्रवाद के आधार पर बांटा वही परिवार बाद कांग्रेस में पहले से ही हावी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद को खत्म करने का काम किया है ताकि हर युवा को आगे बढ़ने का मौका मिल सके।
हाटी आभार रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 55 वर्ष के संघर्ष को एक झटके में खत्म कर गिरीपार को जनजातीय क्षेत्र घोषित किया है उन्होंने गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र घोषित होने पर लोगों को बधाई भी दी। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री बखूबी प्रदेश के लोगों के दर्द को समझते हैं और यही कारण है कि गिरीपार को जनजातीय क्षेत्र घोषित कर सीधे तौर पर यहां 1 लाख 60 हजार लोगों को बड़ी राहत दी है। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि गिरिपार जनजातीय मामले को लेकर कांग्रेस ने यहां दलित समुदाय से जुड़े लोगों को भड़काने का काम किया है। जबकि हकीकत यह है कि दलितों से जुड़े उनके सभी अधिकारों को सरकार ने सुरक्षित रखा गया है और उन्हें किसी भी तरीके से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। अमित शाह ने यह भी कहा कि कांग्रेस हमेशा आग लगाने का काम करती है जबकि बीजेपी का विकास करने का।
इस दौरान अपने सम्बोधन में जयराम ठाकुर ने कहा कि यह पहले से यह तय था कि यही सरकार प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में सालों से लंबित पड़ी इस मांग को पूरा कर सकती थी उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था और अपने वायदे को निभाकर अमित शाह ने इस मांग को पूरा किया है। सीएम ने कहा प्रधानमंत्री का हिमाचल से गहरा नाता है और उन्होंने हाल ही में हिमाचल के दौरे कर बड़ी सौगाते हिमाचल प्रदेश को दी है। जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि 5 वर्ष के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश को केंद्र से हर मदद मिली है और हिमाचल लगातार हिमाचल आगे बढ़ा है छोटा प्रदेश होने के बावजूद हिमाचल को पूरा मान-सम्मान दिया गया है। वहीं, उन्होंने कहा कि हिमाचल अकेली है भी गौरवान्वित करने वाली बात है कि छोटे से प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली जगत प्रकाश नड्डा को भाजपा जैसी देश की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है।
