शिमला। हिमाचल प्रदेश ओऊटसोर्स कर्मचारी यूनियन हिमाचल प्रदेश आऊटसोर्से के प्रधान यशपाल पंकज शर्मा उपप्रधान रिशु भरत उपप्रधान, नोख राम महासचिव दिनेश कुमार सचिव ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि इस समय संसार में और प्रदेश में जो कोरोना बीमारी फैली है उस को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री मंत्री जय राम ठाकुर पूरे प्रदेश की जनता की मदद कर रहें हैं।
ओऊटसोर्स कर्मचारियों को भी देखा जाय कि 6/7 हजार मे बहुत ज्यादा मुश्किल से गुजारा करते हैं ।और जो कंपनी है उन्होंने अभी तक फरवरी माह का बेतन भी नहीं डाला है।उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे तमाम विभागों को और कंपनी को आदेश दे कि ओऊटसोर्स कर्मचारियों को बेतन 7 अप्रैल से पहले 2 माह फरवरी और मार्च का दे। कुछ बिभाग बोल रहे है कि हमारे पास पैसा नही है ।संघ हिमाचल प्रदेश ओऊटसोर्स सोर्स कर्मचारी यूनियन मांग करती हैं कि जिस प्रकार सभी ओऊटसोर्स कर्मचारी इस समय लोगों के काम कर अपना फर्ज निभा रहे हैं उनके भी कोई न कोई राहत और समय पर उनकी तन्ख्वाह मुख्यमंत्री प्रदान करवाये।
