हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ समय में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं. मंडी में जहरीली शराब कांड हो या फिर अब पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला, पुलिस की नाकामी साफ दिखती है. आखिरकार पेपर कैसे लीक हो सकता है,क्या इसमें पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत है या फिर कुछ और. दो साल पहले हुई पुलिस भर्ती के एग्जाम में भी कांगड़ा में सॉल्वर बिठाए गए थे. बड़ा सवाल यह है कि पुलिस अपनी नाकामी का जश्न क्यों मना रही है.

शिमला में गेयटी थिएटर में डीजीपी संजय कुंडू पुलिस बैंड के कार्यक्रम में नाटी डाल रहे हैं. उनके साथ मंत्री सुरेश भारद्वाज भी हैं. दरअसल, शिमला के गेएटी थिएटर में शुक्रवार को हिमाचल पुलिस बैंड हारमनी ऑफ पाइन्स का कार्यक्रम था. इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज और डीजीपी संजय कुंडू भी शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान दोनों ने जमकर नाटी डाली और झूमते नजर आए.

हर मामले में एसआईटी बन रही
हिमाचल प्रदेश में हाल ही में जितने भी बड़े मामले सामने आए हैं. पुलिस की नाकामी के बाद एसआईटी बनाने की घोषणा हुई है. मंडी में शराब कांड में एसआईटी बनानी पड़ी थी. ऊना में 15 साल की नाबालिग के मर्डर केस में एसआईटी बनाई गई. ठियोग में पेट्रोल पंप घोटाले में सरकार ने एसआईटी बनाई. बहुत से मामलों में स्थानीय पुलिस की नाकामी के बाद डीजीपी मुख्यालय की ओर से स्पेशल टीम की घोषणा की गई. ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.

You missed