शिमला. हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में शिमला में डीजीपी संजय कुंडू ने प्रेस क्रॉन्फ्रेंस की है. इस दौरान डीजीपी ने अब तक पुलिस पेपर लीक मामले की जांच की जानकारी दी. साथ ही बताया कि मामले में कुल 171 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और जांच जारी है. मामले की जांच कर रही एसआईटी के प्रमुख मुधसूधन ने भी मीडिया को प्वाइंट दर प्वाइंट जानकारी दी.
इस दौरान डीजीपी ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में 116 आरोपी अभ्यर्थी नहीं बैठ सकेंगे. आरोपियों के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर हाईकोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी. उन्होंने बताया कि हिमाचल के नौ जिलों से आरोपियों को गिरफ्तारियां हुई है. इसके अलावा, बिहार, यूपी और राजस्थान जैसे राज्यों तक इस पेपर लीक कांड का जाल फैला हुआ है. न्यूज 18 के सवाल के जवाब में मधूसधन ने कहा कि मामले में अब तक पुलिस अधिकारियों की सलिंप्पता नहीं पाई गई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी.अगर किसी भी स्तर पर पुलिस का रोल सामने आया तो कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है.
