इस परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है. कड़े पहरे के बीच ये परीक्षा होगी और अभ्यर्थियों को अपना सारा सामान परीक्षा केंद्र के बाहर ही रखना होगा. परीक्षा एक घंटे की होगी और दोपहर 12 बजे पेपर शुरू होगा. पेपर लीक होने के चलते एतियातन अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 3 घंटे पहले बुलाया गया है. इन तीन घंटों में चैकिंग के अलावा अन्य सारी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी.
एचआरटीसी की बसों में फ्री पहुंच सकेंगे परीक्षा केंद्र
राज्य सरकार की ओर से ये व्यवस्था की गई है कि जो अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए एचआरटीसी की बसों में आएगा, उसका कोई किराया नहीं लगेगा. राजधानी शिमला में इस परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं. डीएसपी कमल वर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं, उस एडमिट कार्ड पर सभी तरह की इन्सट्रक्शन दी गई है.
