शिमला। सूबे में हुए उप चुनाव में मुख्यमंत्री जयराम सरकार के सात मंत्री उपचुनाव में भाजपा को जीत नहीं दिलवा सके, अब बड़ा फेरबदल होने के आसार हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले दो कैबिनेट मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय और गोङ्क्षवद ङ्क्षसह ठाकुर लाहुल-स्पीति और मनाली विधानसभा क्षेत्रों से बढ़त दिलाने में नाकाम रहे। दोनों सीटों से कांग्रेस को बढ़त मिली। प्रदेश सरकार में दूसरे दर्जे के कैबिनेट मंत्री महेंद्र ङ्क्षसह ठाकुर मंडी संसदीय सीट के प्रभारी थे, मगर अपेक्षा अनुरूप परिणाम दिलाने में असफल रहे।

फतेहपुर सीट का जिम्मा उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह को दिया गया था। यहां से वन मंत्री राकेश पठानिया भी सह प्रभारी थे। भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी भी साथ थीं। उद्योग मंत्री बिक्रम ङ्क्षसह इससे पहले पालमपुर नगर निगम के लिए हुए उपचुनाव में भी भाजपा को सत्ता में लाने की जिम्मेदारी में असफल रहे थे।

अर्की में दोनों डाक्टर असफल

अर्की सीट पर भाजपा प्रत्याशी रतन पाल को जीताने का दायित्व डा. राजीव ङ्क्षबदल और सरकार में कैबिनेट मंत्री डा. राजीव सैजल के कंधों पर था। अर्की चुनाव प्रचार में सहयोग करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर भी पहुंचे थे।

भारद्वाज जमानत भी नहीं बचा सके

जुब्बल-कोटखाई सीट पर भाजपा प्रत्याशी नीलम साइरैक जमानत बचाने में नाकाम रही। शिमला जिला के तहत आने वाले जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को सौंपी गई थी। उनकी अगुवाई में पार्टी यहां पर जमानत नहीं बचा सकी।

विधानसभा में अब कांग्रेस के 22 विधायक

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश की 13वीं विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। तीन विधायकों के निधन से खाली हुई सीटों पर कांग्रेस ने विजय प्राप्त की। भाजपा के 43, कांग्रेस के 22, माकपा का एक व निर्दलीय दो विधायक हैं। कांग्रेस ने जुब्बल-कोटखाई सीट भाजपा के कब्जे से छीनी है।

सरकारी एजेंसियों ने तीन सीटें दी थीं भाजपा को
प्रदेश सीआइडी सहित सरकारी एजेंसी उपचुनाव की चार सीट में से तीन भाजपा को जीता रही थीं। मंडी संसदीय सीट पर भाजपा की जीत एक लाख से अधिक अंतर से दी गई थी। फतेहपुर, अर्की विधानसभा सीटें भाजपा के खाते में दी गई थी। केवल जुब्बल-कोटखाई सीट पर कड़ा मुकाबला होता बताया गया था। इस संबंध में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जानकारी दी गई थी।

You missed