शिमला. हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बयान जारी कर कहा कि जयराम सरकार की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री पूरी तरह से बौखला गए हैं.

प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोबिंद ठाकुर की शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई सामने आ गई है, इसलिए गोबिंद ठाकुर अनाप-शनाप बयान जारी कर सच्चाई पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं. गोविंद सिंह ठाकुर के बयान को लेकर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर उन्हें शिक्षा पर खुली बहस की चुनौती दी है. सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि देखकर खुशी हुई कि हिमाचल में शिक्षा पर चर्चा तो शुरू हुई. आप मुझे हिमाचल के बीजेपी सरकार के स्कूल दिखाएं, मैं आपको दिल्ली में अपनी सरकार के स्कूल दिखाता हूं, फिर हम खुले मंच पर खुली बहस करेंगे, जनता खुद तय करेगी कि किस राज्य में शिक्षा बेहतर काम हुआ है.

You missed