Spread the love

शिमला/पंचकूला।रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारी है. घायल फौजी को पीजीआई चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) में भर्ती किया गया है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. फिलहाल, बताया जा रहा है कि घरेलू परेशानी के चलते पूर्व फौजी (Armymen) ने यह कदम उठाया है.जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट (Sarkaghat) क्षेत्र के दवारडा के गरबासड़ा डाकघर के रहने वाला सुरजीत सिंह फौज से रिटायर हुआ है. सुरजीत सिंह हरियाणा के पंचकूला के एमडीसी के भैंसा टिब्बा में किराए पर रहता था. वह सेक्टर-7 में एटीएम में सिक्योरटी गार्ड था.

शुक्रवार सुबह उसने अपनी गन से खुद को शूट कर लिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में उसे पंचकूला से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है.पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि पूर्व फौजी घरेलू परेशानी के चलते डिप्रेशन में था और परिवार से भी बात नहीं करता था. फिलहाल, फौजी ने खुद को गोली मारी है या और कोई कारण है, सुरजीत के होश में आने के बाद ही पता चलेगा.

You missed