कांगड़ा। कोरोना वायरस से निपटने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। रविवार शाम अगले आदेश तक तक कांगड़ा में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर तमाम कार्यालय व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।कांगड़ा वासियों को निर्देश दिए गए हैं कि केवल जरूरी स्थिति में ही घर से बाहर निकले। लॉक डाउन के दौरान सार्वजनिक परिवहन व यातायात भी बंद रहेंगे। फिलहाल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के दो मामले कांगड़ा से ही सामने आए हैं। लेकिन सरकार अब कोई जोखिम उठाने के मूड में नहीं है। लिहाजा पंजाब व हरियाणा की तर्ज पर हिमाचल के कांगड़ा में भी लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है।
उम्मीद जाहिर किए जा रहे थी कि लॉकडाउन को लेकर सरकार सोमवार को फैसला लेगी। लेकिन देर शाम कांगड़ा के उपायुक्त को लॉकडाउन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था। लेकिन सुबह के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों से इसे सोमवार सुबह 7:00 बजे तक जारी रखने का आग्रह किया है।
