शिमला. इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस ITBP ने रविवार को हिमाचल प्रदेश में योगाभ्यास किया. 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जवान अभ्यास कर रहे हैं. इस बार योग दिवस की थीम योगा फॉर ह्यूमिनिटी यानी मानवता के लिए योग है. आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए सभी जवान योग के अभ्यास में जुटे हुए हैं. आइए उनके अभ्यास की खास फोटोज आपको दिखाते हैं…

21 जून को पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जाएगा. इस दिन सभी ​जगहों पर योग से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम होंगे. इसी कड़ी में इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस के जवान भी अभ्यास कर रहे हैं.

इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस के जवान हिमाचल की पहाड़ियों पर प्रकृति के बीच योगाभ्यास कर रहे हैं. इस दौरान वे योग के विभिन्न आसन करते हुए नजर आ रहे हैं.पिछले हफ्ते इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस के जवानों ने उत्तराखंड की पहाड़ियों पर 22850 फीट की ऊंचाई पर योग का अभ्यास किया था. एक जून को ठंडे मौसम के बीच 14 सदस्यों ने करीब आधा घंटे योग के विभिन्न आसन किए थे.आयुष मंत्रालय की ओर से काफी सोच समझने के बाद इस बार के योग दिवस की थीम ‘मानवता के लिए योगा’ रखी गई है. मंत्रालय के अनुसार कोरोना महामारी का दौर लोगों को एक दूसरे के लिए करीब लेकर आया था और स्वास्थ्य की महत्ता सभी को पता लगी थी.

बता दें कि इस बार योगा दिवस का मुख्य कार्यक्रम 21 जून को मैसूर, कर्नाटका में आयोजित किया जाएगा. इस दिन विश्व भर में योग को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे.

आईटीबीपी के जवान इस तरह से योग करके सभी के बीच योग के प्रति जागरूकता फैलाना चाहते हैं. योग दिवस के मौके पर ना सिर्फ हिमाचल की पहाड़ियों पर बल्कि उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में भी आईटीबीपी के जवान योग करेंगे.

You missed