शिमला| राजधानी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी आज हिमाचल प्रदेश में सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ विरोध में शिमला में कांग्रेस नेता शांतिपूर्ण तरीके से रोष जाहिर करेंगे।कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने बताया कि हिमाचल कांग्रेस के आज के सत्याग्रह में कांग्रेस और अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। सत्याग्रह तब तक जारी रहेगा, जब तक की सोनिया गांधी ED कार्यालय से बाहर नहीं आ जाती हैं।
सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर झूठे केस बनाकर भाजपा और मोदी सरकार ने ओच्छी राजनीति का परिचय दिया है। कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ खड़ी है। सरकार के इस तरह के हथकंडों से कांग्रेस और कांग्रेस के नेता डरने वाले नहीं हैं।मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है, तब से लेकर राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रही है। सरकार के खिलाफ बोलने वाले विरोधियों पर केंद्रीय जांच एजेंसी ED, CBI और इनकम टैक्स का दुरुपयोग किया जा रहा है। तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है।
