शिमला. मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला जिला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के रामपुर में 124 करोड़ रुपये की 30 विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए. गोविन्द बल्लभ पंत राजकीय डिग्री कॉलेज रामपुर मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने शिंगला में संस्कृत महाविद्यालय, नीरथ में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड का उपमंडल, खोलीघाट में पुलिस पोस्ट, ज्यूरी और थली चकती में उप-तहसील, सराहन में बस स्टैंड और ज्यूरी में फायर पोस्ट खोलने की घोषणा की. उन्होंने सीआरएफ के अन्तर्गत 108 करोड़ रुपये की लागत से बन रही टिक्कर खमांडी सड़क के रख-रखाव के लिए 10 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की. उन्होंने बरांदली खड्ड-सुनगरी सड़क का निर्माण और रख-रखाव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-प्प्प् के अन्तर्गत करने की भी घोषणा की. उन्होंने क्षेत्र के तीन पशु औषधालयों को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने, एक प्राथमिक पाठशाला को माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने व प्राथमिक पाठशाला रामपुर को मॉडल स्कूल करने की घोषणा क.उन्होंने कहा कि जाखड़ी से कहरकहान गौरा सड़क के मैटलिंग कार्य पर नाबार्ड के अन्तर्गत 5.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

जय राम ठाकुर ने कहा कि रामपुर क्षेत्र उनके अपने सराज क्षेत्र के समान है और सरकार द्वारा विकास के मामले में इसे प्राथमिकता प्रदान की जा रही है. उन्होंने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से भाजपा को एक बार प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान करने का आग्रह किया, ताकि वे विकास में अन्तर को महसूस कर  सकें. उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात है कि कांग्रेस द्वारा प्रतिनिधित्व करने के बावजूद क्षेत्र की कई पंचायतें और गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं. उन्होंने कहा कि यद्यपि यह क्षेत्र प्रदेश के सबसे बड़े नेता से जुड़ा हुआ है, परन्तु इस क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को इस बात पर विचार करना चाहिए कि वे कब तक स्वयं को एक परिवार से जोड़ कर रखेंगे और विकास के मामले में पिछड़े रहेंगे.जय राम ठाकुर ने कहा कि सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को सुरक्षित रखा और लोगों का भी सफलतापूर्वक मार्गदर्शन किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने संकट की इस घड़ी में प्रदेशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की. कांग्रेस के प्रधानमंत्री केवल शिमला के वातावरण का आनन्द लेने के लिए ही प्रदेश की यात्रा करते थे. कांग्रेस के नेता प्रदेश सरकार पर कमजोर वर्गों की अनदेखी के आधारहीन आरोप लगा रहे हैं.

You missed