Spread the love

कोटखाई। शनिवार को हिमाचल प्रदेश कोली समाज के प्रदेशाध्यक्ष उत्तम कश्यप, महासचिव अधिवक्ता राजेश कोश, ऑडिटर नेत्र चौहान और चेत राम शांडिल गत वीरवार को कोटखाई के गांव हिमरी में हुए भीष्ण अग्निकांड के पीड़ित परिवारों से मिले । उन्होंने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन में अस्थाई तौर से ठहराए गए अग्नि पीड़ितों को ढाढस दिलाते हुए कोली समाज की ओर से संवेदना व्यक्त की । आग लगने से हुई लगभग 35 कमरों के मकान में दौलत राम, ज्ञान चन्द, राजेश कुमार और रोशनी के परिवार रहते थे ।

अग्निकांड से हुए चार परिवारों के भारी नुकसान के समाचार को लेकर प्रदेश कोली समाज के मुख्य संरक्षक तथा पूर्व मंत्री व सोलन के विधायक कर्नल धनी राम शांडिल ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और राज्य सरकार से पीड़ितों को उचित मुवावजा प्रदान करने की मांग की। कर्नल शांडिल और कोली समाज के प्रदेशाध्यक्ष उत्तम कश्यप ने अपने समाज के लोगों से भी अग्नि पीड़ितों की संकट की घड़ी में अपनी-अपनी सामर्थ्यानुसार साहयता प्रदान करने की अपील की ।

You missed