सोलन : जिला कांग्रेस सोलन द्वारा आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सोलन में विधानसभा चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करके कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान हर विधानसभा क्षेत्र में 50-50 महिलाओं की टोली बनाकर जनता के बीच जाकर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

वही मीडिया को जानकारी देते हुए जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष उमा गर्ग ने बताया कि विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है,इसी के चलते आज जिला महिला कांग्रेस द्वारा बैठक का आयोजन कर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर घर-घर तक महिलाएं पहुंचे उसके लिए हर 50-50 महिलाओं की टोली हर विधानसभा क्षेत्र में बनाई जा रही है,वहीं हर जिला परिषद क्षेत्र में 10-10 महिलाएं जाकर लोगों को प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में जागरूक करेगी।

उन्होंने कहा कि आज महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन प्रदेश सरकार इस पर कोई भी अंकुश नहीं लगा पाई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में कांग्रेस जैसे ही अपना उम्मीदवार घोषित करेगी वैसे ही उनके लिए फील्ड में उतरकर ये महिलाओं की टोली कॉन्ग्रेस प्रत्याशी के लिए कार्य करेगी,और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

You missed