काजा| हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति की स्पीति घाटी की सभी तीनों जिला परिषद सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। लाहुल स्पीति की 10 सीटों में से तीन सीटों पर जीत दर्ज कर भाजपा ने बढ़त बना ली है। जिला परिषद में भाजपा पूर्ण बहुमत में आती नजर आ रही है। अब लाहुल की सात सीटों में से भाजपा को शेष तीन सीटों पर जीत दर्ज करनी है। जिला परिषद वार्ड आठ लोसर से भाजपा के छेरिंग संडुप ने चंपा छेरिंग को हराया। वार्ड नौ काजा से भाजपा की मोना जीती। उन्होंने छेरिंग यंगजोम को हराया। वार्ड 10 सगनम से भाजपा प्रत्याशी तेंजिन फगडोम जीतीं, उन्होंने छूतीन डोलमा को हराया।
स्पीति के बाद अब लाहुल मंडल की सभी सात सीटों के लिए गिनती शुरू हो गई है। लाहुल घाटी में बीडीसी के परिणाम भी आना शुरू हो गए हैं। लाहुल मंडल से बीडीसी बार्ड नंबर एक तिंदी से भाजपा समर्थित रीता चुनाव जीती हैं। वार्ड तीन तिंगरेट से कांग्रेस समर्थित प्रतियाशी दलीप बौद्ध चुनाव जीते हैं।वारपा वार्ड से कांग्रेस समर्थित भावना चुनाव जीतीं। वार्ड नंबर सात जोबरंग से निर्दलीय प्रत्याशी प्रोमिला विजय घोषित हुई है। वार्ड नंबर पांच मूरिंग से भाजपा समर्थित दिनेश विजय घोषित हुए हैं।
बीडीसी बार्ड नंबर छह जहलमा से भाजपा समर्थित प्रोमिला विजय घोषित हुई हैं। वार्ड गोंदला से निर्दलीय प्रोमिला चुनाव जीत गई है। वार्ड नंबर 15 से भाजपा समर्थित अंजू चुनाव जीत गई है। बीडीसी वार्ड नंबर 10 गौशाल से विपिन शाशनी विजय घोषित हुए हैं। वार्ड 8 रानीका से कांग्रेस समर्थित हीर दासी विजय घोषित हुए हैं।
