धर्मशाला| सूबे में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रदेश में टर्म वन परीक्षाओं की शुरूआत आज से होने जा रही है। आज पहले दिन नवमीं, ग्यारहवीं व बारहवीं की परीक्षाएं होंगी। जबकि दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षाओं के संचालन को लेकर शिक्षा बोर्ड ने तैयारी कर ली है।

उड़नदस्ते रोकेंगे नकल

टर्म वन की परीक्षाओं में भी नकल उन्मूलयन को लेकर उड़नदस्ते परीक्षा केंद्रों में दस्तक देंगे। शिक्षा बोर्ड की ओर से उड़नदस्ते के अलावा बोर्ड ने शिक्षा विभाग के उपनिदेशक और सभी एसडीएम को उड़नदस्तों के गठन के लिए लिखने के साथ मंडलायुक्त को भी विशेष रूप से लिखा है। 

इन कक्षाओं के इन विषयों की होगी आज परीक्षा

प्रदेशभर में बनाए गए 2113 परीक्षा केंद्रों में आज नवमीं कक्षा के लिए पहले दिन संस्कृत/उर्दू/पंजाबी/तमिल/तेलगू विषयों की परीक्षा संचालित की जाएगी। ग्यारहवीं कक्षा में फिजिक्स व हिंदी जबकि बारहवीं कक्षा में अंग्रेजी विषय की परीक्षा संचालित होगी। वहीं दसवीं कक्षा की 20 नवंबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं में पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा होगी।

ये है परीक्षार्थियों की संख्या

टर्म परीक्षाओं में प्रदेश भर में नवमीं कक्षा से 92,075 परीक्षार्थी, 10वीं कक्षा से 90,635 परीक्षार्थी, जमा एक से 11,4,402 परीक्षार्थी तथा जमा दो में 87,872 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था है, ताकि नकल को रोका जा सके।

यह बोले प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी

टर्म वन की परीक्षाएं नौंवी, ग्यारवीं व बारहवीं कक्षा की आज से शुरू हो रही हैं। जबकि दसवीं की परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 2113 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा होगी और सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था है। वहीं नकल रोकने के लिए उड़नदस्तों का भी गठन कर लिया गया है।

You missed