हाईकमान से हिमाचल कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में गलत नियुक्तियों का मामला से उठाया गया है। इस संबंध में कांग्रेस के एक विधायक ने एआईसीसी महासचिव अहमद पटेल को पत्र भेजा है और सोशल मीडिया विभाग में गलत तरीके से की नियुक्तियां करने का मामला उजागर किया है। हाईकमान से भेजे पत्र में कहा है कि भाजपा में रहे लोगों को विभाग में तरजीह दी गई है जबकि पार्टी के निष्ठावान नेताओं की उपेक्षा की है। विभाग में की नियुक्तियों की पुन: समीक्षा की जाए। नियुक्तियां करने से पहले विधायक और चुनाव लड़े नेताओं को विश्वास में लिया जाए।
एआईसीसी महासचिव अहमद पटेल को भेजे दो पृष्ठ के पत्र में लिखा है वर्तमान में हिमाचल कांग्रेस मीडिया विभाग के कमा अभिषेक राणा के हाथों में है, जो सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा के पुत्र हैं। राजेंद्र राणा वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए हैं। राणा के प्रति सहानुभूति रखने वाले अधिकांश लोग भाजपा की पृष्ठभूमि से हैं। इसी कारण से उनके बेटे अभिषेक राणा ने कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में भाजपा पृष्ठभूमि के लोगों को पदाधिकारी बनाया है।
