सोलन : आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में लगातार देशभर में विभिन्न विभागों की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य के नारे के साथ सोमवार को विद्युत विभाग सोलन द्वारा बिजली महोत्सव का शुभारंभ ITI में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता DC कृतिका कुलहरी ने की। पहले इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल को आना था, लेकिन अंतिम समय में अन्य व्यस्तता के कारण वे नहीं आ सके।

कार्यक्रम के दौरान विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। वहीं, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बताया गया कि प्रदेश सरकार किस तरह की योजनाएं विद्युत विभाग की ओर से लोगों के लिए चलाई जा रही हैं। वही डीसी सोलन कृतिका कुलहरी ने भी प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में अवगत कराया।

बिजली बोर्ड सोलन के SE, M.S. गुलेरिया ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश में बिजली व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए करीब 3700 करोड रुपए की योजना मंजूर हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से हिमाचल में लोगों को घरेलू कनेक्शन में 125 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है।

You missed