Spread the love

सोलन : पुलिस थाना परवाणु की टीम ने गत देर सांय एक युवक से 07.41 ग्राम चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है। युवक की पहचान राजू गिरी(28)  पुत्र  महेश गिरी निवासी  टकसाल, कसौली के रूूूप में हुई है। पुलिस ने परवाणु-कसौली संपर्क मार्ग पर राजू गिरी से गांव नरयाल के समीप 07.41 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी योगेश रोल्टा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

You missed