सोलन : सोलन सेब मंडी के आढ़तियों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संदर्भ में एक सेब व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि रूप लाल निवासी बाईपास कथैड जिला सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह सेब मंडी के शैड नंबर-33 में सेब आढ़ती का काम करता है। पिछले 2 महीने से जैड (अब्दुल्ला अहमद) निवासी सूरत बलिया व्यापारी के तौर पर सेब मंडी में काम कर रहा था। वह दुकानदारों को पार्ट पेमैंट भी कर रहा था। सेब मंडी में 10-12 दुकानों के आढ़तियों से करीब 1 करोड़ 80 हजार रुपए का सेब लेने के बाद अब वह बिना बताए फरार हो गया है। एएसपी सोलन अजय राणा ने बताया कि रूपलाल निवासी बाईपास कथेड़ सोलन ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह सेब मंडी सोलन में 33 नंबर दुकान का आढ़ती है. पिछले 2 माह से सूरत का एक व्यापारी ऐजे बबलू (अब्दुल्ला अहमद) के नाम से सेब का कारोबार कर रहा था. उसने अपना परिचय सूरत के बलिया का बताया था. रूपलाल ने बताया कि व्यापारी ने मंडी में करीब 12 आढ़तियों से पिछले कई दिनों में 1.08 करोड़ का सेब बिना पैसे चुकता किए खरीदा.अब जब सेब सीजन खत्म होने वाला तो वह गायब हो गया. उससे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है. एएसपी ने बताया कि फरार व्यापारी की तलाश के लिए टीमें गठित की जा रही, जिन्हें बाहरी राज्यों में तलाशी के लिए भेजा जाएगा. वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
