सोलन : सोलन के समीप शमलेच के पास एक बाइक सवार के ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति सोलन घायल बताया जा रहा है। जिसका इलाज सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ है। हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है।
