Spread the love

आज सोलन में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के शहर में एक रोड शो के बाद संबोधन में तेजस्वी सूर्या ने कहा कि अरविंद केजरीवाल विधानसभा में कश्मीर के नरसंहार को लेकर उपहास उड़ा रहे थे। इस पर आम आदमी पार्टी के विधायक हंस रहे थे।

उन्होंने कहा कि सबने वीडिया में अरविंद केजरीवाल के इस कृत्य को देखा है। उनका कहना था कि आने वाले चुनाव में देश का हिन्दू आम आदमी पार्टी को करारा जवाब देगा। तेजस्वी ने कहा कि केजरीवाल ने कश्मीर के नरसंहार को झूठ बताया है।
सूूर्या ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को ये स्पष्ट करना चाहिए कि वो किसके साथ हैं। आतंकवादियों के साथ हैं या फिर नरसंहार पीड़ितों के पक्ष में हैं।

गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में देश के केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को भी हिस्सा लेना था, लेकिन व्यस्तता की वजह से वो इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं हो सके। अनुराग ठाकुर को आज लखनउ में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना था।

संबोधन से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। साथ ही रोड़ शो के दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई।

You missed