सोलन : कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर सोलन के नए सर्किट हाउस में पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ सोलन भाजपा मंडल द्वारा आयोजित किया गया था. इस दौरान पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप मौजूद रहे.
हिमाचल प्रदेश के सोलन में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को नए सर्किट हाउस में पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ सोलन मंडल ने किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों को तिरंगा देकर सम्मानित भी किया गया।
सैनिकों की कुर्बानी को हमेशा रखा जाएगा याद
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप मौजूद रहे। इस मौके पर पर वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि हम देश के जांबाज सैनिकों की वजह से सुख चैन की सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में प्रदेश के सैनिकों ने अपनी कुर्बानी दी है। देश इन सैनिकों की कुर्बानी को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि आज कारगिल दिवस के मौके पर सोलन में भी BJP के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ मंडल ने सेनिकों को सम्मानित किया। वहीं कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों के बलिदान को याद किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निभा रहे सेना को मजबूत करने में अहम भूमिका
कश्यप ने कहा कि हर साल इस खास दिन पर वीरों को याद किया जाता है। भारत के वीर सैनिकों ने आज के दिन ही पाकिस्तान के घुसपैठियों को धूल चटा दी थी। उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण था कि भारत की ओर कोई अब आंख उठाकर नहीं देख सकता। उन्होंने कहा कि विश्व भर में यह संदेश गया कि साल 1962 वाला भारत नहीं जो अताताई शक्तियों के सामने घुटने टेक देगा। कश्यप ने कहा कि देश की सेना लगातार सशक्त और मजबूत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
