Spread the love

सोलन : हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले ही इन दिनों प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है. चुनावी साल में भाजपा के लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. तो वहीं, कांग्रेस के भी लोग भाजपा में जा रहे हैं. अब कहीं न कहीं विधानसभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशी के नाम भी आगे आने लगे हैं. सोलन दौरे पर पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने कहा कि अगर पार्टी चाहेगी तो वे ठियोग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि पहले ही पार्टी हाईकमान से ये बात कही जा चुकी है कि जिन लोगों ने पार्टी के लिए काम किया है और संघर्ष करते रहे हैं. उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट दिया जाएगा साथ ही उन्होंने इंदु वर्मा के कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि कांग्रेस पार्टी में सबका स्वागत है, लेकिन टिकट उसी को मिलेगा जो दावेदार होगा और जिसने कांग्रेस के लिए संघर्ष और कार्य किया हो.

लगातार नरेंद्र मोदी ईडी का दुरुपयोग कर उस परिवार को तंग कर रहे हैं, जिनके परिवार के लोगों ने देश के लिए बलिदान दिया है राठौर ने ये भी कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का मजबूत होना जरूरी है, लेकिन आज उसी विपक्ष को दबाने का प्रयास भाजपा कर रही है. उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार खाद्यान वस्तुओं पर जीएसटी लगाई गई है जो कि आज तक के इतिहास में एक शर्मनाक कदम है. महंगाई लगातार बढ़ रही है, और आम आदमी की पहुंच से रोजाना की खाने पीने की वस्तुएं दूर होती जा रही हैं, लेकिन उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है.
प्रदेश में किसान बागवानों के मुद्दों पर बात करते हुए राठौर ने कहा कि आज बागवान सेब के समर्थन मूल्य को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार उनकी मांग पर ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि आज कार्टन पर जीएसटी बढ़ाया गया, आज अगर बागवान एक सेब की पेटी मंडी तक भेजता है तो उसका कुल खर्चा 800 से 900 रुपये तक पहुंचता है, लेकिन बागवानों को सिर्फ 300 से 400 रुपये का ही लाभ मिल पा रहा है. उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है. इन सब मुद्दों से ध्यान भटकाकर भाजपा के लोग नए नए मुद्दे ला रही है. धर्म और जाति के नाम पर राजनीति की जा रही है जो कि गलत है और कांग्रेस लगातार इन सब मुद्दों को लेकर जनता की आवाज बनती आई है. और आगे भी रहेगी।

You missed