सोलन: पंजाब के बठिंडा के ‘मॉडल टाउन’ में हिमाचल से आए अनार के डिब्बे से 500, 200 और 100 रुपये के नोटों की कतराने मिलने के बाद अब हिमाचल के सोलन (Solan) शहर के सपरून बाईपास में भी इस तरह का मामला सामने आया, जिसमें अनार की पेटी में 100, 200 और 500 के नोटों की कटिंग का रॉ मटेरियल देखने को मिल रहे हैं, हालांकि ये रॉ मैटीरियल असली नोट का है या नकली नोट का इस बारे में कह पाना मुश्किल है,लेकिन अनार की पेटी में इस्तेमाल किए गए इस पैकिंग मैटेरियल को लेकर लोगों को चर्चा का विषय जरूर मिल चुका है. लेकिन नोट छापने और बाद में साइड से काटे जाने के बाद जो हिस्सा बचता है, उसी की यह कतराने बताई जा रही हैं.
जानकारी के अनुसार कुल्लू से चंडीगढ़ जो अनार की सप्लाई भेजी जा रही है वो चंडीगढ़ से सोलन सब्जी मंडी में बेचने के लिए आ रही हैं,जैसे ही रेहड़ी धारकों ने अनार की पेटी सब्जी मंडी से लेकर आए और जब पेटी को खोल कर देखा तो पाया कि इसमें इस्तेमाल किया गया रॉ मैटेरियल नोटों की कटिंग का है. जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि इसमें 100,200 और 500 रुपए के नोट बनाए गए हैं. फिलहाल यह कह पाना मुश्किल है कि नोट असली है या नकली क्योंकि इस बारे में अभी तक पुलिस भी जांच ही कर रही है.

वहीं बाईपास पर रेहड़ी लगाने वाले साहिल और मोहम्मद जाखिर ने बताया कि वे पिछले 10 साल से यहां पर रेहड़ी लगाकर सब्जियां फल बेच रहे हैं लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि में जो रॉ मैटेरियल अनार की पेटी में यूज किया जा रहा है उसमें इस तरह की पैकिंग मैटेरियल निकली है, उन्होंने कहा कि इसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि जो पेकिंग मैटीरियल है उसमें 100,200 और 500 रुपए के नोटों की कटिंग का कतराना है. उन्होंने कहा कि बीते कल भी अनार की पेटी में इस तरह का कतराना सामने आया था.

You missed