सोलन : बॉयज सीनियर सेकंडरी स्कूल सोलन में सोमवार को लैपटॉप वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप ने 61 मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी डायरेक्टर हायर एजूकेशन जगदीश नेगी ने की। स्कूल प्रिंसिपल डॉ. दिशा शर्मा ने बताया कि श्रीनिवास रामानुज छात्र डिजिटल कार्यक्रम के तहत दसवीं और बारहवीं के 61 मेधावी बच्चों को लैपटॉप बांटे गए। इनमें दसवीं कक्षा के 24 और जमा दो के 39 छात्र शामिल रहे। इस मौके पर इंद्र सिंह मेहता, वीरेंद्र सूद, अभिषेक ठाकुर, दिनेश ठाकुर, विशाल नेगी के अलावा स्कूल स्टाफ के सदस्य, विभिन्न स्कूलों से आए अध्यापक, मेधावी छात्र और उनके अभिभावक मौजूद रहे।
