सोलन:।सोलन जिला हैंडबाल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देशराज ठाकुर ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए चार और अहम नियुक्तियां की हैं। इसमें एक उप-प्रधान, दो सह सचिव व एक प्रेस सचिव के पद भरे गए हैं। जारी बयान में उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए यह नियुक्तियां प्रस्तावित थीं। उन्होंने बताया कि नई की गई नियुक्तियों में देवकीनंदन ठाकुर को उपप्रधान बनाया गया है। इसके अतिरिक्त गोपाल ठाकुर व नरेश सेन को सह सचिव और अश्विनी शर्मा को प्रेस सचिव का दायित्व सौंपा गया है। ठाकुर ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि यह सभी नए पदाधिकारी हैंडबाल व एसोसिएशन को आगे ले जाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।
