सोलन| शहर के शामती बाईपास पर मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे बड़ा हादसा होने से टल गया। चंडीगढ़ की तरफ से आ रहा इंडियल आयल का तेल से भरा टैंकर दुर्गा पब्लिक स्कूल में जा घुसा। स्कूल में करीब 400 बच्चे मौजूद थे। यदि टैंक में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार सोलन शामती बाईपास पर आए दिन इस प्रकार के हादसे हो रहे हैं। दुर्गा पब्लिक स्कूल के बिल्कुल सामने काफी तिखा मोड़ है, इस मोड़ को बड़े ट्राले नहीं काट पाते हैं। मंगलवार की सुबह भी कुछ ऐसा ही हुआ। चंडीगढ़ की तरफ से आ रहा इंडियल आयल का टैंक उतराई में तिखा मोड़ होने की वजह से सीधा स्कूल की स्कूल की बिल्डिंग में घुस गया।

स्कूल में करीब 400 बच्चे मौजूद थे

स्कूल के सामने एक वेन व कार पार्क की गई, टैंकर की टक्कर से यह दोनों गाडि़यां भी स्कूल भवन के अंदर चली गई तथा बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हुई है। जिस समय सुबह यह हादसा हुआ है इस दौरान यहां पर बच्चों की काफी अधिक आवाजाही रहती है। स्कूल में करीब 400 बच्चे मौजूद थे। बिजली की वायरिंग टूटने की वजह से तेल से भरे टैंकर में आग भी लग सकती थी। टैंकर में करीब दो हजार लीटर तेल था। इस बात का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है कि यदि विस्फोट हो जाता तो कितना नुकसान हो सकता था। इस घटना के बाद स्कूल छात्र व स्टाफ के लोग सहमे हुए हैं। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। हालांकि इस घटना में किसी को भी चोट नहीं लगी है।

You missed