सोलन। आज से हिमाचल प्रदेश में नवरात्रे शुरू हो गए है। प्रदेश के प्रतिष्ठित मंदिरों में श्रीधालुओ का तांता लग गया है।सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन माता के भव्य दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें सुबह सात बजे से ही लगनी शुरू हो गईं । मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। भक्तों को नवरात्र में माता शूलिनी का मंदिर नए स्वरूप में दिखा।

माता शूलिनी में आस्था रखने वाले भक्त ने गुप्त दान के माध्यम से मंदिर के कपाट को चांदी के दरवाजों में परिवर्तित कर दिया है। यह दरवाजे माता शूलिनी मंदिर की शोभा को और भी चार चांद लगा रहे है। एसडीएम सोलन अजय यादव ने सभी से अपील की है कि कोविड-19 नियमों का पालन करें।

You missed