हिमाचल के सोलन जिले के धर्मपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. धर्मपुर से लगते गांव भेड़ें का खेच में निर्माण कार्य के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई है,  जबकि एक अन्य मलबे में दब गया है. हालांकि, जानकारी के अनुसार तीसरे व्यक्ति का भी शव मिल गया है.  जानकारी के अनुसार गांव में निजी स्कूल का निर्माण कार्य चला हुआ था. इसी दौरान बुधवार शाम को पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा आ गया और कार्य कर रहे तीन नेपाली मजदूर इसकी चपेट में आ गए. इस घटना में पहले दो लोगों के शव निकाले जा चुके थें. जबकि मलबे में दबे एक मजदूर को निकालने का कार्य चल रहा था, लेकिन तीसरे मजदूर के शव को निकाल लिया है. स्थानीय पुलिस समेत स्थानीय लोग मौके पर राहत कार्य में लगे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और उपायुक्त कृतिका कुलहरी भी मौके के लिए रवाना हुईं.

इस हादसे में मृत हुए तीनों व्यक्तियों के नाम हैं. खेम बहादुर (उम्र करीब 24 वर्ष), मोहिंदर जिसका नाम के अलावा अन्य कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है. वहीं, तीसरा मन बहादुर (उम्र करीब 34 वर्ष) है.

You missed