सोलन : सोलन के चंबाघाट में बन रहे फोर लेन फ्लाई ओवर निर्माण का कार्य लगातार जारी है, सोलन बाज़ार ओर जाने वाली सड़क की कटिंग हो रही है। जिस  कारण चौक पर ट्रैफिक डायवर्ट क्र दिया गया है। जगह कम रहने से चौक पर बाजार और बाइपास की ओर जाने वाला ट्रैफिक एक ही लेन में आ गया है। इससे यहां आजकल रोजाना ट्रैफिक जाम लग रहा है। ट्रैफिक निकलता भी है तो गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलता है। लोगों को यहां से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि उपरी शिमला में सेब का सीजन शुरू हो गया है। सेब से लदी अधिकतर गाड़ियां चंबाघाट-सोलन होते हुए ही बाहरी राज्यों की मंडियों तक पहुंचती हैं। खासकर, भारी-भरकम ट्रकों को यहां से निकलना मुश्किल होगा। इससे पहले सोलन के कुमारहट्टी में भी फ्लाई ओवर के निर्माण के कारण दो साल तक भारी ट्रैफिक जाम लगता रहा, जो देश भर में प्रचारित हुआ।

चंबाघाट-कैथलीघाट फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत चंबाघाट चौक पर रेलवे ट्रेक के ऊपर से करीब 600 मीटर का फ्लाई ओवर बन रहा है। इसका काम नवंबर, 2019 में शुरू हो गया था। मार्च, 2020 में कोरोना संकट के कारण लॉकडाउन लगने से काम ठप पड़ गया। बाद में काम शुरू तो हुआ, लेकिन धीमा पड़ गया। अब काम में कुछ तेजी आई है और चौक पर पिलर के लिए बाजार जाने वाली सड़क कटिंग हुई है। इससे ट्रैफिक जाम लग रहा है। SP सोलन वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि ट्रैफिक को संभालने के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। सेब सीजन के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है।

You missed