सोलन। शहर में वर्ष 2021 अप्रैल माह में हिमाचल प्रदेश में नगर निगम के चुनाव में सोलन की जनता ने अपना पूरा बहुमत देकर कांग्रेसी पार्टी को नगर निगम में काबिज किया और नगर निगम कांग्रेस की बन गई पर चुनावो के दौरान कांग्रेस पार्टी के विधायक, चुनाव प्रभारी व चुनाव लड रहे उम्मीदवारो ने जनता से बादा किया की अगर नगर निगम कांग्रेस की बनती है तो मुफ्त पानी व मुफ्त मे कुडा उठाया जाऐगा फिर आपने जनता के सामने एक सफेद झूठ और वोला की हमने पानी मुफ्त नही 100 माह मे कहा था आप जनता के सामने बेनकाब हो चुके है।
क्योंकि एक वर्ष पूरा होने पर भी वादा पूरा नही किया गया बल्कि जनता को हर माह भारी भरकम बिल थमाए जा रहे है जो जनता के लिए परेशानी बने हुए है रोष फैलने से अब इन बिलो को रोक दिया गया है।अब नगरनिगम मदद के लिए सरकार से मदद की उम्मीद दिखा कर जनता को गुमराह कर रही है जबकी हमने पहले ही सोलन की जनता को कहा था की कांग्रेस न पूरे होने वाले झुठे वादे कर रही है और जीतने के बाद ये कहेगे हमारी सरकार ही नही है हम क्या करे।ये वादा कांग्रेस ने किया न की सरकार ने । एक साल मे जबसे आपकी नगरनिगम बनी है सोलन मे विकास कार्य शुन्य हो गए है अगर आपने कोई विकास शहर मे करवाया है तो उसे सार्वजनिक करे।
हम पुछना चाहते है सोलन के विधायक और चुनाव प्रभारी राणा से कहां गया आपका मास्टर प्लान जिसका जिक्र आप अपनी प्रैस वार्ताओ और जनता के समक्ष करते रहे की इस प्लान से हम सोलन की जनता को मुफ्त पानी देंगें व मुफ्त कुडा उठाऐंगे।कांग्रेस के लोगो को समझ जाना चाहिए की हिमाचल मे कुल 5 नगरनिगम है उनमे से किसी भी नगरनिगम ने मुफ्त का सपना लोगो को नही दिखाया सरकार के लिए हर नगरनिगम बराबर है ।कांग्रेस के झुठ को सोलन की जनता समझ चुकी है की आपकी कथनी और करणी मे बहुत फर्क है आप न पुरे होने वाले झुठे वादे करने वोट हासिंल करते है इसका जवाब सोलन की जनता के साथ साथ हिमाचल की जनता 2022 विधानसभा चुनावो मे आपको जरूर देगी।
भाजपा मंडल सोलन मांग करती है की या तो कांग्रेस की नगरनिगम जनता से किए अपने वादे पुरे करे नही तो अपनो पदो से त्यागपत्र जनता से माफि मांग कर दे।
