सोलन : हिमाचल कांग्रेस सेवादल की जागो हिमाचल सद्भावना यात्रा आज मंगलवार को सोलन पहुंची. इस दोरान कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा व सोलन सदर के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल के नेतृत्व में पुराने डीसी ऑफिस से माल रोड होते हुए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सोलन तक निकाली गई. इस दौरान सेवादल व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस साल के अंत में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है. इस यात्रा के माध्यम से लोगों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है आज बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा काे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी. साथ ही अनुराग शर्मा ने ये भी बताया कि यात्रा का समापन 9 सिंतबर को धर्मशाला में होगा. 20 दिनों की इस यात्रा में लोगों को सरकार की नाकामियों के बारे में बताया जाएगा कि देश में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी पर केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरा जा रहा है.
