अमेरिका में महंगाई में भारी बढ़ोतरी की वजह से पिछले हफ्ते विदेशी बाजार में सोने-चांदी में मजबूती दर्ज की गई. पिछले हफ्ते शुक्रवार को विदेशी घरेलू वायदा बाजार में सोना-चांदी मजबूती के साथ बंद हुए थे.जानकारों का कहना है कि अमेरिका में महंगाई की दर 31 साल की ऊंचाई पर पहुंच गई है जिसकी वजह से सोने-चांदी में उछाल दर्ज किया जा रहा है. विदेशी बाजार में सोना 5 महीने चांदी 3 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गई है. डॉलर इंडेक्स में मजबूती के बावजूद पिछले हफ्ते विदेशी बाजार में सोने-चांदी में जोरदार तेजी देखने को मिली थी. जानकारों का कहना है कि अमेरिका में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में 6.2 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. आज के कारोबार में सोने-चांदी में ट्रेडिंग को लेकर क्या रणनीति बनाई जाए, इसको लेकर एक्सपर्ट्स की राय जानने की कोशिश करते हैं.
सोने-चांदी पर जानकारों का नजरिया
मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अमित सजेजा (Amit Sajeja) के मुताबिक आज के कारोबार में MCX पर सोना दिसंबर वायदा में 49,050 रुपये के भाव पर खरीदारी करके 49,450 रुपये का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. सोने के इस सौदे के लिए 48,850 रुपये का स्टॉपलॉस लगाया जा सकता है. चांदी दिसंबर वायदा में 67,700 रुपये के लक्ष्य के लिए 66,700 रुपये के भाव पर खरीदारी की जा सकती है. चांदी के इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए 66,100 रुपये का स्टॉपलॉस लगा सकते हैं.
केडिया एडवाइजरी (Kedia Advisory) के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय केडिया (Ajay Kedia) के मुताबिक इंट्राडे में MCX पर सोना दिसंबर वायदा में 49,400 रुपये के भाव पर बिकवाली करके 48,900 रुपये का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं. सोने के इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए 49,600 रुपये का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए. दूसरी ओर चांदी दिसंबर वायदा में 66,400 रुपये के लक्ष्य के लिए 67,200 रुपये के भाव पर बिकवाली फायदे का सौदा साबित हो सकती है. चांदी के इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए 67,600 रुपये का स्टॉपलॉस लगा सकते हैं.
इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज (IIFL Securities) के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) के मुताबिक आज के कारोबार में MCX पर सोना दिसंबर वायदा में 49,700 रुपये के लक्ष्य के लिए 49,200 रुपये के भाव पर खरीदारी कर सकते हैं. सोने के इस सौदे के लिए 48,900 रुपये का स्टॉपलॉस लगाया जा सकता है. वहीं दूसरी ओर चांदी दिसंबर वायदा में 68,200 रुपये के लक्ष्य के लिए 67,000 रुपये के भाव पर खरीदारी फायदेमंद है. चांदी के इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए 66,400 रुपये का स्टॉपलॉस लगाया जा सकता है.
फिनलिट कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड (Finlit Consulting Private Limited) के डायरेक्टर वीरेश हीरेमथ इंट्राडे में MCX पर सोना दिसंबर वायदा में 49,300 रुपये के भाव पर खरीदारी करके 49,500 रुपये का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. सोने के इस सौदे के लिए 49,200 रुपये का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए. वहीं दूसरी ओर चांदी दिसंबर वायदा में 67,500 रुपये के लक्ष्य के लिए 67,000 रुपये के भाव पर खरीदारी फायदेमंद है. चांदी के इस सौदे के लिए 66,750 रुपये का स्टॉपलॉस लगा सकते हैं.
पृथ्वी फिनमार्ट प्राइवेट लिमिटेड (Prithvi Finmart Pvt Ltd) के डायरेक्टर (कमोडिटी एंड करेंसी) मनोज कुमार जैन (Manoj Kumar Jain) के मुताबिक आज के कारोबार में MCX पर सोने में सपोर्ट लेवल 49,100-48,850 रुपये रेसिस्टेंस 49,550-49,700 रुपये है. वहीं चांदी में सपोर्ट लेवल 66,600-66,200 रुपये रेसिस्टेंस लेवल 67,700-68,200 रुपये है. उनका कहना है कि MCX पर सोना दिसंबर वायदा में 49,700 रुपये के लक्ष्य के लिए 49,100 रुपये के आस-पास खरीदारी की जा सकती है. सोने के इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए 48,850 रुपये का स्टॉपलॉस लगाया जा सकता है. वहीं चांदी दिसंबर वायदा में 66,600 रुपये के आस-पास खरीदारी करके 68,000 रुपये का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. चांदी के इस सौदे के लिए 66,000 रुपये का स्टॉपलॉस लगाया जा सकता है.
