करवा चौथ से पहले गहना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। सर्राफा बाजारों में सोने के भाव में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को सोना 746 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 47379 रुपये पर खुला और 47384 बंद हुआ। वहीं, चांदी का हाजिर भाव पिछले बंद के मुकाबले 104 रुपये प्रति किलो टूटकर 63186 रुपये पर खुला और 63110 पर बंद हुआ। इसमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 18 अक्टूबर 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

शाम का बंद भाव

धातु18 अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम)14 अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम)रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट)4738448125-741
Gold 995 (23 कैरेट)4719447932-738
Gold 916 (22 कैरेट)4340444083-679
Gold 750 (18 कैरेट)3553836094-556
Gold 585 ( 14 कैरेट)2772028153-433
Silver 99963110 रुपये प्रति किलो63290-180

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने में मामूली तेजी, चांदी में 323 रुपये का उछाल

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 37 रुपये की मामूली तेजी के साथ 46,306 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,269 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 323 रुपये के उछाल के साथ 62,328 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 62,005 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,766 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 23.36 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ”सोमवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत मामूली गिरावट के साथ 1,766 डॉलर प्रति औंस रह गयी जिससे यहां सोने की कीमतों में गिरावट आई। मिलेजुले वैश्विक संकेतकों और डॉलर के मजबूत होने से सोमवार को सोने की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया। ”

अब 24 कैरेट शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56126 रुपये से करीब 8870 रुपये सस्ता है। चांदी पिछले साल के अधिकतम रेट 76004 रुपये से 12898 रुपये सस्ती है। इस पर 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1500 रुपये का अंतर आ सकता है।

धातु18 अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम)14 अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम)रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट)4737948125-746
Gold 995 (23 कैरेट)4718947932-743
Gold 916 (22 कैरेट)4339944083-684
Gold 750 (18 कैरेट)3553436094-560
Gold 585 ( 14 कैरेट)2771728153-436
Silver 99963186 रुपये प्रति किलो63290 रुपये प्रति किलो-104 रुपये प्रति किलो

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

लंबी अवधि में चमकेगा सोना

एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंव करेंसी) अनुज गुप्ता का कहना है कि सोना अगले एक साल में 57 हजार से 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। उनका कहना है कि लंबी अवधि में सोने में निवेश फायदे का सौदा है। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि निवेश के पहले पूरी पड़ताल जरूर करें।

You missed