शिमला। कला सूचना मनोरंजन सोसाइटी और देव भूमि हिम कला मंच के द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल विकासनगर में करवा चौथ के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल और बाहर से करीब 60 छात्र,छात्राओं व महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शिमला की प्रसिद्ध समाज सेवी किमी सूद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य घनश्याम ने की। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्ज्वलित व सरस्वती गीत गाया कर किया गया।कार्यक्रम में बतौर जज पूनम वालिया विशेष रूप से उपस्थित रही। वहीं मुख्यातिथि का कार्यक्रम में पधारने पर संस्था द्वारा तिलक लगाकर, व शॉल टोपी स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान किमी सूद ने अपने संबोधन में कहा की इस कला का जीवन में बहुत महत्व है कला चाहे कोई भी हो यह जीवन को नए रंग देती है। जिसके पास कोई भी कला है तो वो भूखा नही रह सकता।वह उस कला के जरिये अपना व अपने परिवार का पेट भी भर सकता है। जहां उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की तो वहीं सभी देशवासियों व प्रदेश वासियों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।

वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा की इस मेंहदी प्रतियगिता में सभी विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा की इस तरह की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इस दौरान संस्था के इस प्रयास की सराहना भी की।

वहीं कला सूचना मनोरंजन सोसाइटी की चेयरमैन आरती शर्मा ने बताया की मंच द्वारा समय समय पर प्रदेश में छिपी प्रतिभा को निखारने व सभी के सामने लाने क्या प्रयास किया जाता है और इसी कड़ी में देव भूमि हिम कला मंच व कला सूचना मनोरंजन सोसाइटी द्वारा करवा चौथ के अवसर पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यातिथि, व स्कूल पर्शासन सहित सभी का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। और सभी को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

You missed