सोलन। जिले में लंबे अंतराल के बाद आखिरकार शुक्रवार को द बघाट अर्बन कोऑपरेटिव बैंक को अपना नया अध्यक्ष मिल गया। करीब सवा साल के बाद बघाट बैंक में नया अध्यक्ष चुना गया है। करीब एक माह पहले बघाट बैंक सोलन के चुनाव हुए थे। भाजपा ने सात में से कुल चार सीटें अपने पाले में लाकर अध्यक्ष की कुर्सी के लिए रास्ता साफ कर लिया था। वहीं आज सर्वसम्मति से सुंदर सिंह ठाकुर को अध्यक्ष तो वही संजीव सूद को उपाध्यक्ष चुना गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बघाट बैंक हेड सोलन ऑफिस पहुंचे। जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

वही बघाट बैंक सोलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि वह बैंक की प्रगति के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बैंक को कैसे ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए इसके लिए भी एक रणनीति बनाई जाएगी। वहीं उपाध्यक्ष चुने गए संजीव सूद ने कहा कि वे अपने जोन के लोगों का धन्यवाद करना चाहते है जिन्होंने उन्हें चुनकर भेजा और आज वे जिला के उभरते हुए बैंक बघाट बैंक सोलन के उपाध्यक्ष चुने गए है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी सदस्यों अधिकारी कर्मचारी के साथ मिलकर बैंक के विकास के लिए कार्य किया जाएगा ताकि बैंक और तेजी से विकसित हो सके।

You missed