सोलन/हिमाचल प्रदेश सिलाई-कटाई एवं पंचायत सहायिका कर्मचारी संघ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पंचायतीराज मंत्री वीरेन्द्र कंवर का आभार व्यक्त किया है। यहां जारी बयान में संघ की प्रदेशाध्यक्ष सरिता कंवर, प्रदेश महामंत्री नीना शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिमला गौतम, प्रदेश कोषाध्यक्ष नीरू कालिया, प्रदेश सचिव लीला ठाकुर ने कैबिनेट के उस निर्णय का स्वागत किया, जिसमें पंचायतों में पंचायत सहायिका का कार्य कर रही सिलाई अध्यापिकाओं को कैबिनेट ने तृतीय श्रेणी के कर्मी का न्यूनतम वेतन 396/ प्रतिदिन की स्वीकृति प्रदान की।
संघ की प्रदेश कार्यकारिणी ने पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर के निवास स्थान पर उन्हें पुष्पगुच्छ व मुंह मीठा करवाकर आभार व्यक्त किया। पिछले 25 वर्षों दशकों से सिलाई अध्यापिकाएं पंचायतों में कार्य कर रही है और नवंबर 2017 से सभी की 10 से 5 ड्यूटी दे रही है। सभी आध्यापिकाओं को सरकार से बड़ी आस थी और निरंतर हि.प्र.सिलाई-कटाई एवं पंचायत सहायिका कर्मचारी संघ सरकार से नीति बनाने मांग कर रहा था। संघ की मीरा शर्मा, सोनिका ठाकुर, अंबिका शर्मा, सपना शर्मा, रूकमणी चौहान, इन्दू शर्मा, सुनिता ठाकुर, संयोगिता ठाकुर , संतोष शर्मा, आरती ठाकुर, उर्मिला ठाकुर, सीमा ठाकुर, नीना ठाकुर, राजेश कुमारी, राज कुमारी, बिमला शर्मा, जयमन्ति शर्मा, सुरेन्द्रा रानी, कमलेश, रेखा,हरिता, बिन्दु, कौशल्या ने भी सरकार का आभार व्यक्त किया है।

By Ashwani

You missed