शिमला : 4 सितंबर 2022 की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे हिमाचल के ट्रांसगिरि क्षेत्र ( Hatti community) को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने का ऐलान हो गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए इस फैसले की घोषणा अनुसूचित जाति व जनजाति विकास मामले के मंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में पत्रकारवार्ता के दौरान किया है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि मंत्रिमंडल के फैसले से सिरमौर के हाटी समुदाय के 1,60,000 लोग लाभान्वित होंगे। खास बात ये है कि हिमाचल में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के चंद सप्ताह पहले ये ऐलान हुआ है। पत्रकार वार्ता में पहले अनुराग ठाकुर ने देश में आयोजित हो रहे अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप को लेकर चर्चा की। केंद्रीय अनुसूचित जाति व जनजाति मामले के मंत्री अर्जुन मुंडा की अनुराग ठाकुर के साथ मौजूदगी ने इस बात के संकेत दिए थे कि ट्रांसगिरि को एसटी का स्टेटस दिया जा सकता है।
