सोलन/सिरमौर कल्याण मंच सोलन ने समाजसेवी यशपाल परमार के निधन पर शोक जताया है। 88 वर्षीय यशपाल परमार का बुधवार को नाहन में निधन हो गया था। परमार अंतिम समय तक समाजसेवा में सक्रिय रहे। हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की जन्मस्थली चन्हालग के विकास के लिए यशपाल परमार का अमूल्य योगदान रहा।
सिरमौर कल्याण मंच सोलन के अध्यक्ष बलदेव चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप मंमगाई, महासचिव डॉ रामगोपाल शर्मा ने जारी संयुक्त बयान में उनके निधन को समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। बलदेव चौहान ने कहा कि चन्हालग में डॉ. परमार की प्रतिमा लगाने में भी उनका अहम योगदान रहा है। मंच के सदस्य मियां प्रेम सिंह, यशपाल शर्मा, डॉ. डीपी शर्मा, जोगेंद्र चौहान, अशोक चौहान, नरेंद्र चौहान, कंवर वीरेंद्र सिंह, रमेश शर्मा, डॉ. एसएस परमार, सुभाष अत्रि, मनोज पुंडीर, बीआर शर्मा, महेंद्र गौतम, दर्शन सिंह पुंडीर, यशपाल सिंह कपूर, सुखदर्शन ठाकुर, आरएस ठाकुर, केआर कश्यप, पीडी भारद्वाज, सतपाल सिंह ठाकुर, संदीप शर्मा, राजेंद्र शर्मा, एसपी शर्मा, गगन चौहान, अजय कंवर, नवीन निश्चल शर्मा, अनुप शर्मा, राजेंद्र गुरंग, राजेंद्र सिंह, वरूण चौहान समेत अन्य सभी सदस्यों ने यशपाल परमार के निधन पर शोक जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई। साथ ही समाज के लिए उनके योगदान की सराहना की।

You missed