सोलन: भाजपा नेता राजेश कश्यप पिछले कई दिनों गायब थे लेकिन वापस लौटते ही उन्होंने चुनावी चिंगारी को हवा देने का काम कर दिया है। बीते दिनों डा. राजेश कश्यप ने सोलन के विकास कार्यों को लेकर सोलन विधायक धनीराम शांडिल से 20 सवाल पूछे थे जिसके बाद विधायक के पक्ष में कांग्रेस नेता एक के बाद एक अपनी अपनी  प्रतिक्रियाएं देने मे लगे हैं।

आज सोलन में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी ने भी आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि विपक्ष के तौर पर जैसे हम सवाल करते हैं वैसे वे भी पूछ सकते हैं लेकिन कुछ सवाल अपनी सरकार से भी पूछें। उन्होंने कहा कि डा. राजेश कश्यप ने बिना होमवर्क किए प्रेस वार्ता की है साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सोलन शहर में पानी न आने का राजनीतिक कारण हो सकता है ताकि राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस की नगर निगम और सोलन विधायक को बदनाम किया जा सके। उन्होंने कहा कि सायरी में थाना खुलने को लेकर डीजीपी संजय कुंडू ने दौरा भी किया था लेकिन वर्तमान सरकार ने इस फैसले को रद्द कर दिया था। वर्तमान सरकार के समय में फर्जी डिग्रियां बंटी, पुलिस भर्ती घोटाला हुआ, पीपीई किट घोटाला व अन्य कई भ्रष्टाचार हुए लेकिन सरकार की नींद अब तक नहीं खुली। महिलाओं से बलात्कार और युवाओं द्वारा आत्महत्या की वारदातें बढती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सब घोटाले “जयराम ठाकुर हैं तो ही संभव हैं।”

You missed