सोलन : बीते कल एक दिवसीय दौरे पर राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार सोलन पहुंचे. सोलन के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहली बार सोलन पहुंचने पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया. इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस बार भाजपा रिवाज बदलने वाली है. भाजपा पूरी तरह से साल 2022 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है और जीत भाजपा की निश्चित है. उन्होंने ये भी दावा किया है कि भाजपा 50 से अधिक सीट जीतकर विधानसभा चुनाव जीतेगी. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है इसलिए इनके नेता कांग्रेस छोड़ कर भाजपा परिवार में शामिल हो रहे है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने से कोई गुटबाजी नहीं हो रही है, क्योंकि भाजपा के सभी नेता अनुशासन में रहना जानते हैं. जो भी आदेश हाईकमान से मिलता है वह सभी को मान्य होता है.

You missed